इटारसी। आठवी लाइन में इच्छापूर्ति गणेश युवा मंडल द्वारा स्थापित लालबाग के राजा की महाआरती 1 सितंबर को मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा, श्री विश्वास सारंग प्रदेश के सहकारिता मंत्री मप्र शासन और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पीयूष शर्मा के साथ जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रांशु राणे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज जैन और सभापति जसबीर सिंघ छाबड़ा करेंगे। तेरहवे वर्ष में आयोजित गणेश उत्सव के दौरान इच्छापूर्ति गणेश मंदिर में महाआरती, भंडारा, भजन संध्या का आयोजन होगा। मंडल के अध्यक्ष सन्नी छाबड़ा ने नगर के श्रद्धालुओं से इन सारे कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।
लालबाग के राजा की महाआरती 1 को
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







