इटारसी। कोविड-19, कोरोना महामारी के इन संकट के दिनों में, लॉक डाउन फन मस्ती ग्रुप ने विगत दिनों ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि, रामायण के पात्रों का भव्य प्रदर्शन, भारत की यादगार फिल्म शोले एवं हेरा फेरी के कलाकारों की दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति दी गई थी। आज ग्रुप द्वारा अपने कार्यक्रम के माध्यम से कोरोना वारियर्स के सम्मान किया गया जिसमें वीडियो के माध्यम से अपनी भावनाएं प्रेषित की।
ज्ञात हो की लॉक डाउन फन मस्ती ग्रुप इटारसी के अधिवक्ता दीपक जैन द्वारा विगत एक महीने से घर में रहकर, लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए, संचालित किया जा रहा है। जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष में निवासरत उनके दोस्त, रिश्तेदार एवं चाहने वाले लगभग 90 परिवार इस ग्रुप में जुड़े हैं। अधिवक्ता दीपक जैन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से हम समाज में एक संदेश देना चाह रहे हैं कि चाहें परिस्थितियां कितनी भी विपरीत हो, यदि मन में जोश है, तमन्ना है, तो हर जंग जीती जा सकती है। कोरोना को हमें हराना है, इसके लिए अब स्वयं को हमको जागृत होना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, स्वच्छता का ध्यान रखना है। बेवजह घर से न निकलने की प्रतिज्ञा कर, भीड़भाड़ वाले इलाके से बचते रहें। हमारे कोरोना वारियर का सम्मान करते हुए, हमें अपना जीवन जीना है।










