इटारसी। शासकीय उच्चतर बालक माध्यमिक शाला और सीनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास पीपल मोहल्ला में गणतंत्र दिवस समारोह में छात्रों ने लोक नृत्य, लघु नाटिका, भाषण प्रस्तुत किये। प्राचार्य एनपी चौधरी और छात्रावास अधीक्षक नीरज सोनी और लक्ष्मण धुर्वे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, आदिवासी लोकनृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रविकिशोर जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि राम अवतार यादव, शिवनारायण चौधरी, राजकुमार यादव, अर्जुन सिंह ठाकुर, एनपी चिमानिया, गुलाबदास मेहतो, उषा चिमानिया आदि उपस्थित थे। संचालन सुरेश चिमानिया, गीता चौधरी एवं रिमी सिंह ने एवं आभार प्रदर्शन जयाप्रभा कुशवाह ने किया।
लोकनृत्य एवं गीतों ने बांधा समा

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







