---Advertisement---

विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्राओं का हुआ सम्मान

By
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना कु. गुंजन पटेल ने प्रस्तुत की।
अतिथि सत्कार प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन, डॉ. विनय कुमार राणा, डॉ. आरएस मेहरा, आनंद कुमार पारोचे वार्षिक उत्सव प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी कोरी, डॉ. संजय आर्य, शिरीष परसाई, छात्रसंघ अध्यक्ष अपूर्वा अग्रवाल, श्वेता सिंह, शिवानी जाटव, साधना धुर्वे द्वारा किया। कार्यक्रम में जयकिशोर चौधरी, एमजीएम कालेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पंकज चौरे, राकेश जाधव, दीप्ति कोठारी, श्रीमती क्रिस्टीना उपस्थित थी। प्राचार्य डॉ. जैन ने स्वागत भाषण के बाद वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वर्तमान में महाविद्यालय में 1003 छात्राएं अध्ययनरत है। नेक द्वारा बी ग्रेड मिला है। 2016-17 में महाविद्यालय की छात्रा गुलक्शा बी को विश्वविद्यालय की प्रावीण सूची में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। खेल में और एनसीसी में छात्राओं ने इस वर्ष उत्तम प्रदर्शन किया है। एनसीसी में मोहनी गढ़वाल, चित्रा ठाकुर, स्पोट्र्स में प्रिया निम्भोरकर, स्वाति शर्मा, आरती बांदे, कृति ने महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में क्रीड़ा अधिकारी सोमेश राठौर एवं चारू तिवारी ने विशेष योगदान दिया।
अपूर्वा अग्रवाल ने विधान सभा अध्यक्ष से सहयोग बनाए रखने की अपील की। मुख अतिथि डॉ. शर्मा ने कॉलेज को बी ग्रेड मिलने को उपलब्धि कहा है। इसके लिए प्राचार्य के साथ प्राध्यापकों के योगदान की सराहना की। पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर बधाई दी। डॉ. श्रीराम निवारिया ने संचालन और आभार डॉ. विनय कुमार राणा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में हेमंत गोहिया, राजेश कुशवाह, प्रियंका भट्ट, कामधेनु पटोदिया, सरिता मेहरा, सोनम शर्मा, सुषमा चौरसिया, महेन्द्रिका मालवीय, शिखा गुप्ता, पूनम राय एवं शिक्षक और छात्राएं मौजूद थीं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.