इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ टीआरएस/टीआरडी शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव देर रात तक हुए जिसमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे एवं मंडल सचिव बीडी मिश्रा उपस्थित थे। इस अवसर पर हुए निर्वाचन में अध्यक्ष जगदीश जुनानिया, कार्यकारी अध्य्क्ष केएस चौहान, उपाध्यक्ष अजय सेन, केशव कुशवाह, केके खरे, ऑगस्टिन जॉज, शंकर राव, सचिव कुंदन आगलावे, सहसचिव पुरुषोत्तम सैनी, गणेश प्रसाद, हीरामन चौधरी, अजय कुमार चाल्र्सटन पावेल, संगठन सचिव मिलन कुमार गुप्ता, क़ोषाध्यक्ष उमेश चिंचालकर तथा महिला विंग में महिला अध्यक्ष द्रोपती माइकल, सचिव निकिता चौहान व सदस्यों में माया उपाध्याय, रेखा बाई को शामिल किया।
वेसेरेमसं के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







