इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर (Shri Durga Navgrah Mandir) में सावन मास के पहले दिन से भगवान शिव के पार्थिव स्वरूप का पूजन एवं रुद्राभिषेक आयोजित किया जा रहा है। मुख्य आचार्य पं. विनोद दुबे जो पार्थिव शिवलिंग बनाते भी हैं, और पूजन-अभिषेक भी कराते हैं, उनका सहयोग करने सत्येंद्र पांडे एवं पीयूष पांडे निरंतर धार्मिक आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।
दसवे दिन बुधवार को पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं रुद्राभिषेक के अवसर पर मुख्य आचार्य विनोद दुबे ने कहा कि सृष्टि के निर्माण निर्माणकर्ता ही शिव है। सृष्टि के पालनहार ही शिव है। शिव के बिना पृथ्वी में मनुष्य की कल्पना बेकार है, वरना मनुष्य शव वन जायेे। शिव अगर पूजा करो तो शंकर के रूप में है और राक्षसी कार्य करो तो शिव अभ्यंकर प्रलयंकर है। अगर दान देने की बात करें तो शिव औघड़ दानी हैं। भगवान शिव की महिमा के बिना सृष्टि के कोई भी कार्य संभव नहीं है। विनोद दुबे ने नेहरू गंज के पूर्व पार्षद संजय चौधरी के संकल्प के पश्चात प. पियूष पांडे के माध्यम से भगवान शिव के रुद्राभिषेक कराया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
सावन मास के दशम दिवस भी जारी है रूद्राभिषेक

For Feedback - info[@]narmadanchal.com