होशंगाबाद। सांसद उदयप्रताप सिंह शुक्रवार सुबह होशंगाबाद पहुंचे। यहां सर्किट हॉउस में करीब एक घंटे उन्होंने आम नागरिकों की समस्या सुनी और उनका निराकरण भी किया। इस दौरान सांसद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से भी मिले।
सांसद सिंह ने दिव्यांग कैलाश मालवीय और अरबाज खान को ट्राई स्कूटी देने की अनुशंसा की। यह दोनों ही दिव्यांग अपने पैरों से चलने में असमर्थ हंै। सर्किट हॉउस में सांसद ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कहा कि कांग्रेस इस कानून के विषय में देश की जनता को गुमराह कर रही है। मुस्लिम भाईयों को इस काननू से भ्रमित किया जा रहा है। पार्टी के सभी सांसद सीएए के समर्थन में अपने संसदीय क्षेत्र में जनजागरण अभियान चला रहे हैं। मैं भी अपने संपूर्ण संसदीय क्षेत्र में प्रतिदिन जाकर नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दे रहा हूं। इस दौरान नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ानी, वरिष्ठ नेता हंस राय, माया नारोलिया, दिनेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव, दिनेश तिवारी, विवेक गौर, राममोहन राजपूत, अनिल बुंदेला, भगवती चौरे, भाजपा नगर मंत्री मनीष परदेशी, रोहित गौर, अनिल आर्य, अनिल दुबे, पार्षद अजय रतनानी, अतुल भंडारी, परबीन बेग, जीजीबाई आसरे, तपेश गौर, संदीप गौर, ममता तोमर, सिम्मी पटैल, शेख इमरान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
सीएए को लेकर कांग्रेस देश में फैला रही है भ्रम : सांसद
For Feedback - info[@]narmadanchal.com