इटारसी। सरस्वती शिक्षा समिति, इटारसी एवं सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिवार द्वारा मालवीयगंज विद्यालय परिसर में भारत चीन सीमा पर सर्वोच्च बलिदान कर अपने प्राण न्योछावर करने वाले भारत के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु सभा का आयोजन किया गया। युद्ध में वीरगति प्राप्त भारतीय सेना के सभी साहसी सैनिकों का स्मरण कर दो मिनट का मौन रखा।
उल्लेखनीय है कि सरस्वती शिशु मंदिर मानिकवार (रीवा) के पूर्व छात्र दीपक सिंह गहरवार सीमा पर अपने प्राणों की आहुति देकर हम सबको गौरवान्वित कर गए हैं। श्रद्धांजलि सभा में समिति उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी सहित प्राचार्य मुकेश शुक्ल एवं समस्त विद्यालय परिवार आचार्य, दीदी उपस्थित रहे।
सीमा पर बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






