---Advertisement---

हम शहर गढ़ते हैं, लेकिन शिक्षक नागरिक : शर्मा

By
On:
Follow Us

इटारसी। जनप्रतिनिधि शहर गढ़ सकते हैं, लेकिन शिक्षक तो नागरिक गढ़ते हैं। जीवन में सरलता से सफलता पाने वाले बहुत कम लोग होते हैं, ऐसे ही सरल व्यक्तित्व के धनी हैं, शिक्षक अजय दुबे। वे सरकारी सेवा से निवृत्त हुए हैं, अब सामाजिक सेवा की पारी खेलने को तैयार हैं। वे दीर्घायु हों, समाज को उनका मार्गदर्शन मिलता रहे, यही मेरी शुभकामना है।
यह विचार, मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने जिझोतिया भवन में शिक्षक अजय दुबे की सेवानिवृत्ति पर आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल, मप्र खेल प्राधिकरण के सदस्य पीयूष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, सभापति भरत वर्मा, जसबीर सिंघ छाबड़ा सहित नगर पालिका के अनेक अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक, सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल की सदस्य आदि उपस्थित थे।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पं. गिरिजाशंकर शर्मा ने श्री दुबे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अब समाज के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले अपने काम से संतुष्ट नहीं होते हैं, ये सेवा का ऐसा क्षेत्र है जिसमें हमेशा सम्मान मिलता है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल ने शिक्षक अजय दुबे को आगामी समय में समाज के लिए कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं। अपने सम्मान समारोह में शिक्षक अजय दुबे ने कहा कि शासकीय बालक माध्यमिक शाला से उनकी शासकीय सेवा की शुरुआत हुई थी। 42 वर्ष की सेवा में वे पचमढ़ी, साकेत, इटारसी आदि के कई स्कूलों में रहे। पूरे सेवा कार्य में उन्होंने सभी से कुछ न कुछ सीखने का प्रयत्न किया है। सीखने के लिए कभी किसी की उम्र नहीं देखी। यहां तक अपने छात्रों से भी उन्होंने काफी कुछ सीखा है। पूरी सेवा के दौरान ईमानदारी और कर्मठता से कार्य करने के प्रयास किए हैं। शासकीय सेवा से निवृत्त हुआ हूं, सामाजिक सेवा जारी रहेगी। स्वागत उद्बोधन में पूर्व सीएमओ सुरेश दुबे ने अपने बड़े भ्राता अजय दुबे के सेवाकाल की कई बातें बतायीं और समारोह में आए सभी अतिथियों और गणमान्यजनों का स्वागत किया।
इस अवसर पर अतिथियों के अलावा उनके शिक्षक साथियों, खिलाडिय़ों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों, व्यापारिक संस्था के सदस्यों में भुवनेश्वर भट्ट, बेनीशंकर शर्मा, प्रमोद पगारे, जम्मूसिंह उप्पल, दिनेश थापक, संजय शिल्पी, अनिल दुबे, राजेन्द्र तिवारी, विनय मालवीय, राकेश पटेल, संजय दुबे, विजय दुबे, नरेन्द्र दीवान, अनिल मिहानी, प्रशांत भट्ट, कन्हैया गुरयानी, बसंत चौहान, श्रीमती प्रियंका चौहान, सभापति श्रीमती रेखा मालवीय, दीपाली शर्मा, प्रमोद बवेजा, जीपी मालवीय सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उनका सम्मान किया।
gold20918

Sai Krishna1

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.