---Advertisement---

हॉकी में आसमान छूकर किया गांव का नाम रोशन

By
On:
Follow Us

 कप्तान का गृह ग्राम आने पर आत्मीय स्वागत
इटारसी। जूनियर इंडिया हॉकी टीम के कप्तान विवेक सागर के गृहग्राम लौटने पर ग्रामीणों के अलावा शहर के हॉकी खिलाडिय़ों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। आर्डनेंस फैक्ट्री के कम्युनिटी हॉल में हुए सम्मान समारोह में युवा खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को जूनियर इंडिया हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने पर सम्मान किया। इस दौरान आयुध निर्माणी स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर खेलों में सहभागिता की, उनको भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना, नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, महाराणा प्रताप अकादमी के डायरेक्टर रवि राजपूत, अव्यक्त फौजदार, होशंगाबाद दीपक जेम्स इटारसी, सोनू अहिरवार विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में अव्यक्त फौजदार ने खिलाडिय़ों को किट प्रदान की। कार्यक्रम में 40 नेशनल प्लेयर को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी श्री सक्सेना ने अपने उद्बोधन में सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने बताया कि वे भी हॉकी के बहुत अच्छे खिलाड़ी थे, खेल के प्रति उनका विशेष लगाव है। समिति की पृष्ठभूमि रखते हुए अजय महालहा ने बताया कि समिति प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन करती है जिसमें समाज में विशेष कार्य एवं खिलाडिय़ों द्वारा किए विशिष्ट कार्यों को लेकर उन्हें सम्मानित किया जाता है। आभार प्रदर्शन रवि राजपूत ने द्वारा किया। इस दौरान विवेक सागर ने खेल के दौरान के अपने अनुभव युवा खिलाडिय़ों से शेयर किए।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.