होशंगाबाद 01062018, हर शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल नगर विकास के कार्योँ की प्रगति की समीक्षा संबंधित कार्यप्रभारी अधिकारी से चर्चा कर जानकारी लेते हैं। बैठक में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंद्रा चौक से एसएनजी स्कूल तक सड़कों के किनारे नीम के पौधे रोपने का निर्णय लिया। पूरे शहर में 5000 नीम के पौधे लगाये जायेंगे।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







