---Advertisement---

जिला बदर आरोपी को बिना अनुमति राजस्व सीमा में प्रवेश करने पर 01 वर्ष का सश्रम कारावास

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (Judicial Magistrate First Class) निखिल सिंघई (Nikhil Singhai), इटारसी (Itarsi) द्वारा आरोपी को धारा 14 मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम (Madhya Pradesh State Security Act) में 01 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया एवं व्यतिक्रम करने पर 03 माह का अतिरिक्त कारावास से दंडित किया गया।

जिला अभियोजन अधिकारी राज कुमार नेमा (District Prosecution Officer Raj Kumar Nema) ने बताया कि 04-अगस्त 2017 को आरक्षी केंद्र इटारसी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संजय रघुवंशी (Assistant Sub Inspector Sanjay Raghuvanshi) ने अभियुक्त धनपाल (Dhanapal) को थाना इटारसी के अपराध क्रमांक 152/17 अंतर्गत धारा 294,323,506 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के पश्चात पता चला कि जिला दंडाधिकारी नर्मदापुरम (District Magistrate Narmadapuram) द्वारा पारित आदेश 20 दिसंबर 2016 को आरोपी को 01 वर्ष की अवधि के लिए जिला नर्मदापुरम तथा उससे लगे सीमावर्ती जिले की राजस्व सीमा से निष्कााषित किया गया था।

अभियुक्त से अनुमति आदेश पूछे जाने पर उसके पास कोई अनुमति आदेश नहीं पाया गया, तब अभियुक्त के विरूद्ध धारा 14 मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम का अपराध होने के कारण अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 14 मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर, उपरांत अभियोग पत्र पेश किया। शासन की ओर से रविन्द्र अतुलकर(Ravindra Atulkar), सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, इटारसी (Assistant District Prosecution Officer, Itarsi) ने पैरवी की थी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.