इटारसी। केन्द्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली (Kendriya Vidyalaya Sangathan New Delhi) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हॉकी अन्डर 17 खेल प्रतियोगिता (National Hockey Under 17 Sports Competition) वर्ष 2022-23 के लिए इटारसी केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 सीपीई (Itarsi Kendriya Vidyalaya No. 2 CPE) के 8 खिलाड़ी यहां से ग्वालियर (Gwalior) के लिए रवाना हो गये हैं।
नयी दिल्ली (New Delhi) में 01 नवंबर से 05 नवंबर तक आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में शामिल होने से पूर्व 28 से 30 अक्टूबर तक ग्वालियर में एक कैंप लगाया जाएगा। विद्यालय के खेल प्रभारी अभिषेक संतोरे एवं विद्यालय के हॉकी कोच शेख नियाज ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ग्वालियर के पास टेकनपुर में कैंप लगेगा। उसके बाद टीम दिल्ली के लिए खाना हो जाएगी।
हॉकी अंडर 17 के लिए विद्यालय के कृष्णा मालवीय, प्रीतम सिंह, पृथ्वी परते, समीर सिंह, तनिष्क पुर्विया, रुद्राक्ष यादव, शुभम बनोरिया, देवकृष्णा डागोरिया का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता अन्डर 17 के लिए भोपाल संभाग की टीम में किया है। विद्यालय के प्राचार्य आरके रुद्र, आलोक मिश्रा, जे. राम, अखिलेश उपाध्याय एवं विद्यालय के हॉकी कोच शेख नियाज नेे प्रतियोगिता में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
सेंट्रल स्कूल-2 सीपीई के हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






