---Advertisement---

विपिन जोशी स्मारक समिति आज करेगी इन शिक्षकों का सम्मान

By
On:
Follow Us

इटारसी। पद प्रक्षालन की अद्भुत परंपरा और स्वस्ति वाचन के बीच विपिन जोशी स्मारक समिति का 33 वॉ शिक्षक सम्मान समारोह रविवार को अग्रवाल भवन में सायंकाल 7 बजे प्रारंभ होगा। समिति अध्यक्ष रमेश के. साहू ने बताया कि इस वर्ष समिति देशभर के 31 शिक्षकों का सम्मान करेगी। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री विजयदुबे काकूभाई करेंगे।
समिति के इस आयोजन में शामिल होने के लिये सूरत से वत्सल्य एवं भार्गव मोदी भी एक दिन पूर्व इटारसी पहुंच गये हैं। वही बीकानेर के नेत्रहीन शिक्षक जैसाराम मूंड पुरी एक्सप्रेस से इटारसी पहुंच रहे हैं। नईदिल्ली से अनुज सिन्हा भी पधार रहे हैं।
स्वच्छता मिशन की ब्रान्ड एम्बेसडर श्रीमती अनिता शिवराम नर्रे (झीटूढाना) जिनके जीवन पर अक्षय कुमार अभिनीत टायलेट एक प्रेमकथा फिल्म का निर्माण हआ है, वे भी दोपहर तक इटारसी आ रही जिनकी विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम होगा तथा उनका सम्मान भी किया जाएगा। समारोह का संचालन अनिल झा करेंगे। सरस्वती वंदना नालंदा माडल स्कूल द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।
समारोह के लिए स्वागत अध्यक्ष जसबीर सिंह छाबड़ा, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, शरद गुप्ता, राजेश दुबे, संतोष अग्रवाल, संजय अग्रवाल शिल्पी, पंकज राठौर, विनीत चौैकसे, मनीष ठाकुर, राजेन्द्रअग्रवाल बब्लू, दिनेश बिल्लौरे, उमेश साहू, डॉ.संजय गुप्ता, हरीश अग्रवाल, अनिल बस्तरवार, मंजू ठाकुर ने कार्यक्रम में पधारकर सफल बनाने का अनुरोध किया है।
आज होगा इनका सम्मान
सरस्वती पुत्र सम्मान इंजीनियर अनुज सिन्हा नईदिल्ली, विवेक सागर सम्मान वत्सल्य भार्गव मोदी सूरत, दधीचि सम्मान जैसाराम मूंड बीकानेर, कर्मारत्न सम्मान डॉ. आरपी साहू शहडोल, ज्ञानगंगा सम्मान डॉ. वर्षा चौबे भोपाल, आचार्य श्री सम्मान डॉ. ज्योत्सना सोनी बैतूल, अर्जुन सम्मान श्रीमती सुनीता उमरिया इटारसी, सेवा सम्मान हरगोविंद गौर सिवनी मालवा, कर्मवीर सम्मान कु.रिफअतजहां इटारसी, ज्ञानाचार्य सम्मान सुरेश कुमार बिसेन कान्हीबाड़ा सिवनी मप्र, सांदीपनी सम्मान श्रीमती ज्योति शर्मा ग्राम पतलईकलॉ, सर सैयद अहमद सम्मान श्रीमती बख्तावर खान, स्वामी विवेकानंद सम्मान महेश कुमार तिवारी, महाराजा अग्रसेन सम्मान सुरेन्द्र सिंह तोमर, तारण तरण सम्मान श्रीमती संगीता आरसे इटारसी, नागार्जुन सम्मान विनोद शर्मा होशंगाबाद, ज्ञानपुंंज सम्मान श्रीकर्ण सिंह परिहार दतिया, कर्मयोगी सम्मान डॉ.प्रताप सिंह वर्मा इटारसी, मदर टेरेसा सम्मान सिलवेनिस जोसफ इटारसी, पारसमणी सम्मान जयंत कुमार रावत सोहागपुर, विश्वामित्र सम्मान अशोक अमृतराव पाटिल बुरहानपुर, विद्यारत्न सम्मान रामनारायण कौरव करेली, मैथलीशरण गुप्त सम्मान स्वाति सक्सेना भोपाल, विशेष सेवा सम्मान नबाव सिंह ठाकुर इटारसी, महावीर सम्मान श्रीमती आकांक्षा मेहता, अक्षरदूत सम्मान दिलीप कुमार डांगे बैतूल, चाणक्य सम्मान सुश्री वर्षा मालवीय इटारसी, द्रोणाचार्य सम्मान श्रीमती सरिता राठौड़ इटारसी, शिक्षा रत्न सम्मान दीपक आर्य/चौरे इटारसी, एकलव्य सम्मान धीरेन्द्र सिंह सोलंकी इंदौर, बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान श्रीमती तृप्ति गुरूदेव डिन्डोरी, शंकराचार्य सम्मान अंगद शर्मा एवं विरंगद शर्मा सिंगरौली को दिया जाएगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.