होशंगाबाद। 3 दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस पर जिले में नि:शक्त बच्चों की खेल प्रतियोगिता होगी। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण विभाग से विश्व विकलांग दिवस के कार्यक्रम के निर्देश भी प्राप्त हो चुके हंै। 3 दिसंबर को एसएनजी शाला के ग्राउंड में प्रात: 10 बजे से नि:शक्त बच्चों की खेल प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। उपसंचालक सामाजिक न्याय प्रर्मिला वाईकर ने बताया कि प्रात: 10 बजे से 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में 6 से 10 वर्ष, 11 से 14 वर्ष, 15 से 18 वर्ष के मूकबधिर, दृष्टि बाधित, अस्थि बाधित बच्चे भाग ले सकेंगे। गोला फेंक, ट्रायसिकल रेस, वैशाखी रेस, चम्मच दौड, कुर्सी दौड़, रैली, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता भी होगी। नि:शक्त बच्चों एवं उनके अभिभावकों के बैठने एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी। नि:शक्त बच्चों को कार्यक्रम स्थल तक लाने एवं ले जाने की संपूर्ण व्यवस्था संस्था संचालक एवं परियोजना समन्वयक के खंड स्तरीय अधिकारी व कर्मचारियों की रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर भविष्य मानसिक विद्यालय के नि:शक्त बच्चों द्वारा बनाई सामग्री की प्रदर्शनी लगेगी।
3 दिसंबर विश्व विकलांग दिवस पर खेल प्रतियोगिता होगी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








