---Advertisement---

मानस चैंपियंस लीग में 72 मेधावी छात्रों का साक्षात्कार, रामचरित मानस की शिक्षाओं का होगा सम्मान

By
On:
Follow Us

इटारसी। ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय द्वारा आयोजित मानस चैंपियंस लीग 2025 के पुरस्कार वितरण समारोह से पहले का महत्वपूर्ण चरण, साक्षात्कार प्रक्रिया, आज इटारसी के पत्रकार भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भगवान श्री राम के चरित्र, मर्यादा और भारतीय पारिवारिक परंपराओं से अवगत कराना है, ताकि वे इन मूल्यों को अपने जीवन में अपना सकें।

72 सफल प्रतियोगियों ने दिया साक्षात्कार

रविवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक यह साक्षात्कार आयोजित किया गया। लिखित परीक्षा में 90 या उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले इटारसी नगर और आसपास के ग्रामीण स्कूलों के कुल 94 छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया था, जिनमें से 72 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इन मेधावी छात्रों का साक्षात्कार नगर के प्रतिष्ठित पत्रकारों की टीम ने लिया, जिसमें रोहित नागे, कुमारी मंजू ठाकुर, कृष्णा राजपूत, राहुल शरण और भूपेंद्र विश्वकर्मा शामिल थे।

विशाल भागीदारी और उत्साह

प्रतियोगिता समन्वयक डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि मानस चैंपियंस लीग का शुभारंभ इस वर्ष जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से हो चुका था। जिले के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने इसमें बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस वर्ष जिले के विभिन्न स्कूलों में वितरित 9000 प्रश्न पत्रों में से लगभग 7000 भरे हुए प्रश्न पत्र प्राप्त हुए, जिनकी जांच ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय द्वारा की जा चुकी है।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में इटारसी के प्रमोद पगारे और उनके सहयोगियों ने विशेष योगदान दिया। साथ ही, वर्धमान स्कूल, सन एकेडमी, शासकीय कन्या विद्यालय, गुरु नानक स्कूल, कुसुम मालपानी, प्रज्ञान हाई सेकेंडरी स्कूल, नालंदा स्कूल, एक्सीलेंट स्कूल, एकलव्य स्कूल, एमजीएम स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, पीएम श्री स्कूल रामपुर, हायर सेकेंडरी स्कूल बिछुआ, और उत्कृष्ट हाई स्कूल केसला जैसे कई शिक्षण संस्थानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

आगामी पुरस्कार वितरण समारोह

डॉ. शर्मा ने आगे बताया कि अब छात्रों द्वारा साक्षात्कार में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर वरीयता क्रम निर्धारित किया जाएगा। सभी सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने के लिए आगामी रविवार को प्रात: 11 बजे पत्रकार भवन इटारसी में पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।

कई विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे

प्रथम पुरस्कार 10,000, द्वितीय पुरस्कार 5,000, तृतीय पुरस्कार 3,000 रुपए दिये जाएंगे। इसके अतिरिक्त, तहसीलवार प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ अन्य सांत्वना पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.