होशंगाबाद। स्व. सहायता समूह (Swa Sahayta Samooh) की महिलाएं अब सामाजिक जिम्मेदारी निभाने आगे आई हैं।महिलाएं कोरोना वारियर्स (Women Corona Warriors) के रूप में ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता की अलख जगा रही हैं।
जिले में आजीविका मिशन अंतर्गत कोरोना से सुरक्षा एवं बचाव के लिए समूह के मध्य निरंतर गतिविधियां संचालित की जा रही है। साथ ही महिलाओं को ग्रामीण जनों को भी जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी कड़ी में जिला होशंगाबाद के समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संगठन की सदस्य महिलाओं द्वारा रोको टोको अभियान अपने ग्रामों में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ग्रामीणों से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
कोरोना महामारी के बचाव के लिए वैक्सीनेशन के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा ग्रामों में जागरूकता रैली निकाली जा रही है। इसके साथ ही महिलाएं हैंड वाश, साबुन, सैनिटाइजर, मास्क आदि का निर्माण भी कर रही हैं। इसका वितरण पंचायत पर बनाए गए सेंटरों पर किया जा रहा है, जहां आइसोलेशन सेंटर बनाएं जाकर प्रवासी मजदूरों को ठहराया गया है। मनरेगा मजदूरों (Manrega Warkar) को पंचायत की मांग आधार पर मास्क भी उपलब्ध कराएं जा रहे है।
कोरोना वॉरियर्स बन जागरूकता की अलख जगा रही महिलाएं

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








