---Advertisement---

15501 नागरिकों ने लगवाया कोविड का टीका, 100 फीसदी रही उपलब्धि

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के तहत 01 जुलाई गुरुवार को भी जिले में रिकॉर्ड टीकाकरण किया गया। जिले में शासन से प्राप्त 15000 टीकाकरण लक्ष्य के विरुद्ध 15501 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया, जोकि लक्ष्य का 103 प्रतिशत रहा। गुरुवार को नागरिक उत्साह और उमंग के साथ टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे और टीका लगवाया। कलेक्टर होशंगाबाद श्री धनंजय सिंह के निर्देशानुसार टीकाकरण केंद्रों पर नागरिकों की सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रत्येक केंद्रों पर होने वाले टीकाकरण कार्य की कलेक्टर द्वारा सघन मॉनिटरिंग की गई। जिले में आज सुसंगत व्यवस्थाओं के साथ 69 केंद्रों पर टीकाकरण कार्य आरंभ किया गया। बाबई में 1553 , होशंगाबाद में 2649 , सोहागपुर में 1568, सिवनीमालवा में 2067 , पिपरिया में 2106, इटारसी में 2535 और डोलरिया में 924, सुखतवा में 1079 और बनखेड़ी में 1020 नागरिकों को कोविड19 का टीका लगा। किसी भी नागरिक के स्वास्थ्य पर कोई भी प्रतिकूल प्रभाव नही हुआ।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नलिनी गौड (District Vaccination Adhikari Dr. Nalini Gour) ने बताया कि जिले में कोविड 19 टीकाकरण का अगला सत्र 03 जुलाई 2021को आयोजित किया जाएगा। इस दिन कोवेक्सीन व कोविशील्ड वेक्सीन के सेकंड डोज हेतु टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे, जिन नागरिकों का कोवेक्सीन का सेकंड डोज छूट गया है व ड्यू है, वे कोवेक्सीन तथा जिन नागरिकों ने कोविशील्ड का पहला डोज 84 दिन पहले लगवा लिया वे भी कोविशील्ड वेक्सीन सेकंड डोज लगवा सकते हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को नियमित टीकाकरण सत्र गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओ के लिये आयोजित किये जायेंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.