होशंगाबाद। जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत म.प्र.स्पेशल एण्ड रेसिडेंशियल एकेडमिक सोसायटी म.प्र. भोपाल द्वारा संचालित विशिष्ट विद्यालयों (एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भरगदा (केसला), कन्या शिक्षा परिसर पवारखेडा एवं आदर्श आवासीय विद्यालय, तवानगर) हेतु कक्षा 6वीं एवं कक्षा 9वीं में राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा 31 जुलाई 2021 (शनिवार) को जिले में निर्धारित 6 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित की जायेगी। कक्षा छटवी हेतु प्रातः 10:30 से 12:30 दोपहर तक तथा कक्षा नवमी हेतु दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित होगी। प्रवेश हेतु कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेन्टर एवं विभागीय वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in/mptaas के माध्यम से परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों द्वारा किसी भी प्रकार का शुल्क देय नही होगा, प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। उल्लेखित विशिष्ट विद्यालयों एवं परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in पर उपलब्ध है। सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग ने बताया कि परीक्षा कन्या शिक्षा परिसर पवारखेड़ा, ज्ञानोदय विद्यालय होशंगाबाद, उत्कृष्ट उमावि केसला, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरोटा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूखतावा एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनखेड़ा में आयोजित की जाएगी।
विशिष्ट आवासीय विद्यालयों के लिए प्रवेश परीक्षा 31 को

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







