रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

मनाई चाकली ऐलम्मा की जयंती

इटारसी। राष्ट्रीय संत श्री गाडगे महाराज चौराहा (Shri Gadge Maharaj Chauraha)पर रजक जाति में जन्मी तेलंगाना राज्य से वीरांगना चाकली ऐलम्मा की 126 वी जयंती रजक समाजजनों ने मनाई। सर्वप्रथम वीरांगना चाकली ऐलम्मा के चित्र पर माल्यार्पण स्मरण कर उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला साथ ही समाज सेविका सोनिका कनौजिया का सम्मान किया। आयोजन पश्चात वृद्धााश्रम में फल-बिस्कुट का वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों में वितरण किया।
जयंती आयोजन में राजकुमार मालवीय प्रदेश महासचिव रजक जनकल्याण ट्रस्ट राष्ट्रीय कार्यकर्ता अखिल भारतीय धोबी महासंघ, कुलदीप मालवीय जिला अध्यक्ष रजक जनकल्याण ट्रस्ट, समाज सेविका ज्योत्सना रजक, रीना मालवीय, संजय मालवीय, लोकेश मालवीय, वीरू बाथरी, चंकी मनवारे, प्रदीप भगोरिया, अतुल बाथरी, सचिन मालवीय, श्याम बाथरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समाजसेवी मनोज मालवीय, शेर सिंह नागोरिया जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय धोबी महासंघ का विशेष सहयोग मार्गदर्शन रहा। राजकुमार मालवीय ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News