इटारसी। थाना केसला पुलिस ने बस स्टैंड केसला से एक बदमाश को तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। यह तलवार लहराते हुए लोगों को डरा रहा था।
पुलिस के अनुसार बस स्टैंड केसला से असलम पिता शहीद खान 28 वर्ष, निवासी ग्राम जालीखेड़ा तलवार लेकर घूम रहा था। सूचना पर पुलिस ने जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
तलवार लहराते बदमाश गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







