---Advertisement---

मुझे फलदार वृक्ष बना रहने दें: विधायक विजयपाल

By
On:
Follow Us

विधायक का हुआ नागरिक अभिनंदन

सोहागपुर/ ये सम्मान मेरा नहीं मेरी विधानसभा के प्रत्येक नागरिक का सम्मान है। मुझे फलदार वृक्ष बना रहने दें जिससे मैं सबके सामने झुक सकूं। उक्त बात विधायक विजयपाल सिंह ने अपने अभिनंदन समारोह के मंच से नागरिकों के बीच कही। दरअसल क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह (MLA, Vijay Pal Singh) का दैनिकभास्कर प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया सम्मान मिलने पर रविवार को स्थानीय विवेकानंद अकादमी परिसर में नागरिक अभिनदंन किया गया।अभिनदंन समारोह के अध्यक्ष पण्डित मनमोहन मुदगल ने कहा ये व्यक्ति का नहीं व्यक्तित्व का सम्मान है। विधायक विजयपाल सिंह ने हर नागरिक के दिल में जगह बना ली है। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजीव शुक्ला ने किया। कार्यक्रम संयोजक अनिल गैहरैया ने अभिनदंन के मंच पर विधायक विजयपाल सिंह को सम्मान स्वरूप तलवार भेंट की।इस अभिनदंन समारोह में आध्यात्मिक संत पण्डित मनमोहन मुदगल, कैलाश पालीवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, संतोष मालवीय, अभिलाष चंदेल , नारायणदास छाबड़िया पण्डित राजेन्द्र सहारिया आकाश पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र पटेल सुरेश पटेल आदि मौजूद थे। नागरिक अभिनदंन के मंच से अधिवक्ता संघ , भाजपा महिला मोर्चा , सिंधी संगठन, ब्राह्मण एकता परिषद, सोहागपुर शिक्षा समिति,साहू समाज, खेल संगठन, श्रीराम सेना, दाऊ दरियाब सिंह अखाड़ा,दलित संघ, हॉकी संघ, शिक्षक संघ, सोपास, अशासकीय शिक्षण संगठन, सेन समाज, मुस्लिम त्योहार एवं मस्जिद फैजल कमेटी के अभाविप चौरसिया समाज, रेवा जनकल्याण समिति, सिख समाज, स्वर्णकार समाज के साथ ही कई सामाजिक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विधायक विजयपाल सिंह का शॉल श्रीफल से सम्मान किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.