---Advertisement---

400 की हुई नेत्र जांच, 103 ऑपरेशन के लिए रवाना

By
On:
Follow Us

सोहागपुर /राजेश शुक्ला। चिरायु मेडिकल कॉलेज (Viva Medical College) एवं हॉस्पिटल भोपाल के सहयोग से जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय सोहागपुर में निशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर में बुधवार को 400 मरीजों के पंजीयन कर नेत्र जांच की गई जिसमें से 103 मरीजों को ऑपरेशन हेतु भोपाल रवाना किया गया है।
यह शिविर डॉ अरविंद सिंह चौहान सोशल वेलफेयर सोसाइटी (Dr Arvind Singh Chauhan) के बैनर तले एवं अध्यक्ष जिलाअंधत्व निवारण समिति होशंगाबाद तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी होशंगाबाद के सहयोग से आयोजित किया गया था। शिविर में चिरायु अस्पताल के डॉक्टर शिशिर गर्ग एवं डॉ कार्तिक अय्यर के साथ सहयोगी नर्सिंग रागिनी एवं शुभम ने मरीजों की जांच की। इसके साथ ही चिरायु पीआरओ स्टॉप में संजय मुडिय़ा जितिनेंद्र मेवाड़ा नेत्र चिकित्सा सहायक एके शाक्य, व्हीके दाने मौजूद थे।
नेत्र शिविर के उद्घाटन अवसर पर शासी निकाय अध्यक्ष कैलाश पालीवाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष मालवीय, शेरखान अधिवक्ता, सचिव हमीर सिंह चंदेल, आकाश पटेल, प्राचार्य डॉ एनके नीखरा, शिरीष तिवारी, पुष्पराज पटेल, हरगोविंद पुरबिया, डॉ रेखा सिंह गौर, भानु तिवारी, अभय खंडेलवाल, संजय खंडेलवाल, जेडी गोलानी, आनिल गैहरैया, सोशल वेलफेयर अकादमी के अध्यक्ष हमीर सिंह चंदेल, सचिव अश्विनी सरोज, सौरभ तिवारी दादूराम कुशवाहा, सैयद हामिद अली,ं अभिषेक सिंह चौहान प्रदीप शर्मा रूपनारायण शर्मा, गोपाल माहेश्वरी, विजय कुशवाहा, उमेश रघुवंशी, अभिनव पालीवाल उपस्थित रहे।
शिविर में आए मरीजों को राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने सहयोग किया। इस मौके पर प्रभारी सैयद हामिद अली गल्र्स प्रभारी श्रीमती पूजा पटेल भी मौजूद रही। मंचीय कार्यक्रम का संचालन राजेश शुक्ला ने किया। डॉ अरविंद सिंह चौहान सोशल वेलफेयर खेल अकादमी के सचिव अश्विनी सरोज ने बताया अकादमी के बैनर तले जल्द ही ड्राइविंग लाइसेंस केम्प लगाया जाएगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.