---Advertisement---

समाधान योजना : उपभोक्ताओं को जानकारी देने लगा शिविर

By
On:
Follow Us

इटारसी। समाधान योजना को लेकर बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी शहरी उपभोक्ताओं को जानकारी देने शिविर भी लगाया लेकिन उपभोक्ताओं की संख्या कम रही।अधिकांश उपभोक्ताओं को आदत हो गई है कि बकाया बिल वसूली के लिए अधिकारी या मीटर रीडर उनके घर आएगा, ओर उन्हें योजना की जानकारी देकर पैसे जमा कराएगा।
दूसरी वजह यह है कि अभी उपभोक्ता वर्तमान बकाया राशि ही जमा नहीं कर रहे हैं, बकाया राशि ज्यादा होने पर उन्हें लग रहा है कि पुराना बिल और वर्तमान एक साथ कहां से जमा करें, इस वजह से भी लोग जागरूकता नहीं दिखा रहे हैं, जबकि एकमुश्त जमा करने पर कंपनी करीब 40 फीसद राशि एवं अधिभार भी माफ कर रही है। समाधान योजना में किश्तों में पैसा जमा करने की सुविधा भी दी गई है।
सोमवार को बिजली कंपनी द्वारा समाधान योजना की जानकारी देने के लिए सुदामा मैरिज हॉल पुरानी इटारसी, आरएमएस कॉलोनी मालवीयगंज, आंगनबाड़ी केंद्र अंबेडकर नगर न्यास एवं नाला मोहल्ला छात्रावास के पास शिविर लगाए गए थे। चार जगह शाम तक अलग-अलग अधिकारी-कर्मचारी बिलों के समायोजन हेतु मौजूद रहे, लेकिन शाम तक चारों शिविर में मात्र 100 उपभोक्ता ही पहुंचे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.