सोहागपुर / राजेश शुक्ला। भारत के नीति आयोग द्वारा स्वीकृत अटल टिंकरिंग लैब (Atal Tinkering Lab) के उद्घाटन हेतु स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (School Education Minister Inder Singh Parmar )शनिवार को सोहागपुर आएंगे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस शिक्षा समिति द्वारा संचालित स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में इस प्रयोगशाला का निर्माण किया गया है । इस कार्यक्रम में विद्या भारती जनजाति शिक्षा क्षेत्र के प्रमुख मोहन नागर भी शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यात्म एवं पुनरुत्थान मंडल के संस्थापक पंडित मनमोहन मुद्गल महाराज उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम शनिवार 18 दिसंबर को सायं 4:00 बजे से होगा।
स्कूल शिक्षा मंत्री परमार शनिवार को सोहागपुर आएंगे

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








