इटारसी। घास पर ओस की बूंदें जम गयी हैं और पारा शून्य से भी नीचे जा पहुंचा है। ये हालात हैं, जिले की शान सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी (Pachmarhi) के। ठंड ने संपूर्ण नर्मदांचल को कंपकंपा दिया है। सुबह छह बजे इटारसी (Itarsi) में पारा 6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग द्वारा सुबह 8:30 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार होशंगाबाद (Hoshangabad) में न्यूनतम तापमान 7.3 था। पचमढ़ी -0.5 और बैतूल में 04.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
पमचढ़ी में ओस जम गयी है। पारा लगातार नीचे जा रहा है। शनिवार को होशंगाबाद में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री था जो रविवार को करीब चार डिग्री नीचे गिरकर 8.8 हो गया और सोमवार को यह और नीचे 7.3 हो गया। इस तरह से नर्मदांचल में लगातार पारा नीचे जा रहा है और अब लोगों को गलन का अहसास होने लगा है।
ठंड से बचने के लिए लोगों ने अब गर्म कपड़ों के साथ ही आग का सहारा भी लेना प्रारंभ कर दिया है। रात में जल्दी रजाई में जाने वाले सुबह भी देर तक रजाई में दुबके रहते हैं। ड्यूटी टाइम वाले स्वयं को अच्छी तरह से गर्म कपड़ों में बचाकर ही निकल रहे हैं। सुबह की धूप से लोगों ने दोस्ती कर ली है और ज्यादातर वक्त बाहर धूप में ही गुजार रहे हैं। दिन के वक्त धूप निकलने पर पारा 22 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। सुबह 9 बजे इटारसी में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा है। मंगलवार को दिन का न्यूनतम तापमान 24 और रात में 8 डिग्री रहने की संभावना है।
घास पर जमी शबनम, पारा शून्य से नीचे पहुंचा


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






