इटारसी। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष (District Panchayat President) सहित जिला पंचायत के कांग्रेस समर्थित (Congress Supported) जनप्रतिनिधियों ने नर्मदापुरम (Narmadapuram) में शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया।
कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर राधाबाई सुधीर गौर सहित जिला पंचायत सदस्य हाकमसिंह गुर्जर, दौलतराम पटेल, शिवा राजपूत, गीता हीरालाल राठोरिया ने जिला पंचायत सभागार (District Panchayat Auditorium) में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (Chief Executive Officer) व सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया। इसके पश्चात नर्मदापुरम के हैप्पी गार्डन (Happy Garden) में सभी नवनिर्वाचित सदस्य का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
स्वागत कार्यक्रम का संचालन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (Madhya Pradesh Congress Committee) प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने एवं आभार कांग्रेस नेता हेमंत नरवरिया ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई, प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेंद्र शर्मा, पूर्व सोहागपुर नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष मालवीय, किसान कांग्रेस राष्ट्रीय संयोजक कुलदीप पटेल, प्रदेश कांग्रेस सचिव पुष्पराज पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण गालर, बाबू चौधरी, चंद्रगोपाल मलैया, गब्बर,राजेश गौर, प्रेमलता मवासे, केसला ब्लाक कांग्रेस (Kesla Block Congress) अध्यक्ष हेमू कश्यप, होशंगाबाद ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस (Hoshangabad Rural Block Congress) अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, केसला जनपद पंचायत सदस्य विजय कांवरे, अभिषेक गौर, कांग्रेस नेता शिवराज चंद्रोल, संजय गौर, सुमित गौर, यशवंत राजपूत, नीरज चौधरी, राजेश राजपूत, बलवंत राजपूत सहित जिले के कांग्रेस साथियों सहित अनेक सामाजिक, गणमान्य, वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सहित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






