रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

बारिश थमी, धूप खिली, 2 दिन बाद फिर झमाझम के आसार

इटारसी। बारिश थमी गई है, नर्मदा का पानी भी कल की अपेक्षा आज पांच फीट नीचे खिसका है। 1159.80 फीट पर सुबह 10:30 बजे तवाबांध के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। इटारसी आज सुबह बड़े दिनों बाद लोगों को सूर्य दर्शन का लाभ मिला धूप खिलने से लोगों ने रात महसूस की।
सिर्फ दो दिन बाद पुनः भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। पिछले चौबीस घंटे में सिवनी मालवा में 6 और पचमढ़ी में 1.8 मिलीमीटर वर्षा को छोड़कर शेष जिले में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 19 अगस्त से वर्षा का एक दौर और शुरू हो सकता है।
अब तक हुई वर्षा पर नजर डालें तो पाएंगे कि सबसे अधिक बारिश 1715.9 पचमढ़ी में हुई है। दूसरे नंबर पर इटारसी 1364.6 है। इसके बाद पिपरिया 1352.2, सिवनी मालवा 1333 मिमी, डोलरिया 1302 मिमी, सोहागपुर 1281.2 मिमी, माखननगर 1101 मिमी, नर्मदापुरम 1096.1 मिमी और बनखेड़ी में 954.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News