इटारसी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश कांग्रेस महासचिव महेन्द्र शर्मा (Madhya Pradesh Congress General Secretary Mahendra Sharma) को कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का जिला संयोजक बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय (State Congress spokesperson Rajkumar Kelu Upadhyay) ने कहा कि शीघ्र ही भारत जोड़ो यात्रा जिला समन्वयक महेन्द्र शर्मा नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram district) के सभी मंडलम, ब्लाक, बूथ स्तर के कांग्रेस सदस्यो से निकाली जाने वाली यात्रा को लेकर चर्चा कर जिले में भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित करेंगे।
श्री उपाध्याय ने बताया कि सांसद राहुल गांधी (MP Rahul Gandhim) द्वारा कन्याकुमारी (Kanyakumari) से जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही प्रदेश में भी उपयात्रायें जिले, ब्लाक, मंडलम स्तर से निकाली जा रही है जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर व भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश समन्वयक पीसी शर्मा ने भारत जोड़ो यात्रा नर्मदापुरम जिला के समन्वयक पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेन्द्र शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक बने महेन्द्र शर्मा


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






