इटारसी। महाशिवरात्रि मेला के पावन अवसर पर 18 एवं 19 फरवरी को रामसत्ता भजन प्रतियोगिता का आयोजन तिलक सिंदूर मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के भजन मंडल शामिल होंगे। आयोजन समिति ने सभी मंडलों से निवेदन किया है कि भगवान भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने जरूर पहुंचें। प्रतियोगिता में टॉप तीन मंडलों को विशेष पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। इस दौरान आदिवासी सांस्कृतिक मंडल द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।
महाशिवरात्रि पर तिलक सिंदूर में होगी भजन एवं रामसत्ता प्रतियोगिता

Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







