नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जिले के 13 आरक्षकों की उपयुक्तता सूची जारी हुई है। जीओपी 148 एवं अद्यतन संशोधन के अनुसार नर्मदापुरम के अंतर्गत प्रधान आरक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु छंटनी समिति के द्वारा पात्र पाये गये आरक्षकों में से रिक्त पदों के अनुपात में वरिष्ठताक्रम में 13 आरक्षकों की सूची जारी की गई है।
जारी सूची में आरक्षक शिव कुमार शर्मा, मोहम्मद फिरोज खान, जयंत कुमार जाटव, संजीव कुमार धुर्वे, मुकेश शुक्ला, सौरभ तोमर, पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया, नवीन दुबे, अनिल तुकदेव, देवेश पवार, संजय गौर, अनूप सिंह रघुवंशी, अरुण सिंह जूदेव के नाम शामिल हैं।








