कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के कैंप में फार्म भरे गए

Post by: Rohit Nage

इटारसी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) द्वारा घोषित कांग्रेस (Congress) की कल्याणकारी योजना नारी सम्मान योजना (Nari Samman Yojana) का कैंप वार्ड 29 सूरजगंज (Surajganj) में पार्षद तुलसा वर्मा ने आयोजित किया। शिविर में महिलाओं ने नारी सम्मान निधि के फार्म भरे।

वार्ड 29 की कांग्रेस पार्षद श्रीमती तुलसा वर्मा (Tulsa Verma) ने बताया कि कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में घोषणा की है कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही नारी सम्मान योजना के अंतर्गत 1500 रुपए की राशि नारी सम्मान निधि के रूप में हर माह दी जायेगी साथ ही 500 रुपए में गैस सिलेंडर (gas cylinder) भी उपलब्ध कराया जायेगा। हमने आज वार्ड में कैंप लगाकर वार्ड की महिलाओं के फार्म भरे।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता चंद्रगोपाल मलैया, संजय गोठी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, अशोक जैन, विजय बाबू चौधरी, राजेंद्र तोमर, नंदू वर्मा, अमोल उपाध्याय, हिमांशु बाबू अग्रवाल, प्रतीक मालवीय, वार्ड अध्यक्ष सतीश पाराशर, भारत भूषण दीवान, राहुल वर्मा सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!