---Advertisement---

निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 62 मरीजों की जांच, 5 को मोतियाबिन्द

By
On:
Follow Us

इटारसी। सेवा सदन प्राथमिक आंख जांच केंद्र इटारसी (Seva Sadan Primary Eye Checkup Center Itarsi), वेन गिविंग फाउंडेशन (Wen Giving Foundation), मिशन फॉर विजन (Mission for Vision) तथा बाबा गोदड़ी वाला धाम (Baba Goddi Wala Dham) के सहयोग से वर्ल्ड साइट डे (World Sight Day) के उपलक्ष्य में ग्राम घाटली (Village Ghatli) में निशुल्क नेत्र जांच शिविर (Free Eye Checkup Camp) आयोजन किया गया।

शिविर में 62 ग्रामीणों के नेत्रों की जांच ऑप्टोमेट्रिस्ट सत्यवीर सिंह (Optometrist Satyaveer Singh) ने की, जिसमें 25 मरीजों को दृष्टिदोष, 5 मरीजों को मोतियाबिंद पाया गया। परियोजना समन्वयक प्रिंस बेलवंशी ने बताया कि चिन्हित मोतियाबिंद के मरीजों को 12 अक्टूबर 2023, दिन गुरुवार को सेवा सदन आई हॉस्पिटल संत हिरदाराम नगर (Seva Sadan Eye Hospital Sant Hirdaram Nagar) निशुल्क ऑपरेशन हेतु भेजा जाएगा।

इटारसी सेवा सदन आंख जांच केंद्र से कम्युनिटी हेल्थ वर्कर सुश्री कनक ठाकुर, डाटा एंट्री ऑपरेटर शेल्जा पुरानकर, परियोजना समन्वयक प्रिंस बेलवंशी उपस्थित रहे। शिविर में बाबा गोदड़ी वाला धाम से वरिष्ठ समाजसेवी सन्मुखदास चेलानी, घाटली से जन स्वास्थ्य रक्षक मनोज चौधरी का विशेष योगदान रहा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.