रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारणी का विस्तार

इटारसी। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस (Madhya Pradesh Youth Congress) की नर्मदापुरम (Narmadapuram) विधानसभा कार्यकारणी का विस्तार युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गोल्डी बैस (Goldie Bass) ने किया। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर युवा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं को युवा कांग्रेस की नवीन कार्यकारणी में शामिल किया है।

उक्त नियुक्तियां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath), पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी (Suresh Pachauri), जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पुष्पराज पटेल (Pushparaj Patel), नगर कांग्रेस इटारसी के अध्यक्ष मयूर जायसवाल (Mayur Jaiswal) के अनुमोदन एवं मप्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया (Vikrant Bhuria), मप्र युवा कांग्रेस के प्रभारी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), सह प्रभारी मान सिंह राठौर (Man Singh Rathore), जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष हुजैफा बोहरा (Huzaifa Bohra) की अनुशंसा पर की गयी है।

कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष ईशान यादव, रोहित राजपूत, राहिल बड़कुर, नितेश सिंह, सचिन तिवारी, शुभम कुशवाह इटारसी और अमित दीवान नर्मदापुरम, पांच महासचिव शैलेन्द्र चौधरी धौंखेड़ा, सुमित चौधरी चंद्रपुरा, मोहित राजपूत ग्वाड़ीकलॉ, हर्ष नामदेव और आशीष मालवीय इटारसी, चार सचिव रजत मलैया निमसाडिय़ा, शिवा जोशी इटारसी, करन प्रजापति रैसलपुर, शुभम गौर नर्मदापुरम, तेरह सह सचिव कार्तिक बनोनिया और अभिजीत सिंह तोमर, अनुज भारगे, नीरज सिंह बघेल, राहुल अहिरवार ग्वाड़ीकलॉ, हरिओम भाट निमसाडिय़ा, मंजीत तोमर और सलोनी दोहरे नर्मदापुरम, कमल कटारे सोनासांवरी, संजीव रोहरे मेहरागांव, शुभम बड़कुर, ऋतिक चौहान, शुभम यादव इटारसी को नियुक्त किया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News