रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

आकाश में चंद्रमा के साथ बृहस्पति ने बनाई जगमग जोड़ी

इटारसी। आज शनिवार 25 नवंबर शाम के आकाश में पूर्वी आकाश में चमकता चंद्रमा (Moon) अपने साथ जुपिटर (Jupiter) की जोड़ी बनाते नजर आया।

इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू (Sarika Gharu) ने बताया कि शाम जब सूर्य अस्त हुआ तब पूर्वी आकाश में कुछ उंचाई पर चंद्रमा और बृहस्पति जोड़ी बनाते नजर आये। चंद्रमा लगभग 3 लाख 74 हजार 830 किमी दूर था तथा इसका 96.6 प्रतिशत भाग चमक रहा था।

वहीं जुपिटर 60 करोड़ 85 लाख 90 हजार किमी दूर रहते हुये माईनस 2.84 मैग्नीट्यूड से चमक रहा था। यह जोड़ी रात भर दिखाई देने के बाद सुबह सबेरे 4 बजे के बाद पश्चिम में अस्त होगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News