रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

पर्यटकों को लुभा रहे बाघिन मछली और उसके बच्चे

इटारसी। सतपुड़ा के जंगलों में बाघिन मछली और उसके बच्चों की अठखेलियां पर्यटकों को लुभा रही है। पिछले करीब एक माह से मछली सतपुड़ा टायगर रिजर्व की शान बनी हुई है। इन दिनों एसटीआर पर्यटकों से गुलजार है और बड़ी संख्या में सैलानियों को यहां बाघ, बाघिन और उनके बच्चों के दीदार भी हो रहे हैं।

इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित मछली बाघिन और उसके बच्चे हैं। एसडीआर के जारी वीडियो में मछली के बच्चे उसके साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे और कभी-कभी मछली भी उनको दुलार रही है। सतपुड़ा के घने जंगल बाघों के लिए मुफीद जगह बन गये हैं। यहां फिर पर्यटकों की आमद और कैमरे की क्लिक सुनाई देने लगी है। सतपुड़ा में बाघ, बायसन और हिरण बहुतायत में हैं, लेकिन सैलानियों को कोई सबसे अधिक आकर्षित कर रहा है तो वे बाघ ही हैं।

पिछले कुछ वर्षों से एसटीआर बॉलीवुड के कलाकारों की भी पसंदीदा जगह बन गया है। कई फिल्मी कलाकार यहां आकर बाघों का दीदार करके अपने कैमरे में कैद करके भी ले जा चुके हैं। एसटीआर प्रबंधन भी यहां सैलानियों की सुविधा का खास ख्याल रखता है। मढ़ई के बाद सबसे अधिक चूरना पसंद किया जा रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News