रिसोर्ट में चल रही थी, रेव पार्टी, पुलिस ने छापामार 11 लड़कियों सहित दो दर्जन से अधिक लोग पकड़े

Post by: Manju Thakur

Updated on:

बैतूल। बीतीरात महाराष्ट्र बार्डर पर गौनापुर में स्थित एक रिसोर्ट में चल रही रेव पार्टी पर तीन थानों के पुलिस बल ने छापामार कार्रवाई कर 11 लड़कियां समेत करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की सूचना मिली थी कि यहां पर बिना इजाजत रेव पार्टी चल रही है। इसके बाद मुलताई, आठनेर समेत अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि मौके पर शराब परोसी जा रही थी। जबकि वहां कई लड़कियां भी डांस करते पाई गई।

सूत्र बता रहे हैं कि रिसोर्ट में लगभग 40 से 50 लोग थे और वहां पर रेव पार्टी चल रही थी, जिसकी सूचना मुलताई पुलिस को मिली और पुलिस ने देर रात छापामार कार्रवाई की है। इसके बाद वहां से लोगों को हिरासत में लिया है। यह भी जानकारी मिली है कि कुछ लोगों को रात में ही पुलिस ने छोड़ दिया है, जिन लोगों को छोड़ा है, वह पांढुर्ना के बताए जा रहे हैं।

बैतूल एसपी निश्छल एन झारिया ने बताया कि रेव पार्टी की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तीन थानों का पुलिस बल भेजा था। जहां 11 लड़कियां और 30-40 अन्य लोग शामिल थे। यह पार्टी महाराष्ट्र के किसी व्यवसाई की थी। जहां शराब परोसी जा रही थी। इसके अलावा डीजे वगैरह का देर रात तक इस्तेमाल किया जा रहा था। कार्रवाई रात भर चली है। इस मामले में रिसोर्ट मालिक को भी आरोपी बनाया जायेगा। जिन जिन कानूनों का उल्लघंन पाया जाएगा। उन धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

इस पार्टी में शराब के इस्तेमाल को लेकर भी कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था। रिसोर्ट में चलती अनैतिक गतिविधियां जिस रिजॉर्ट में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है, उसमें वरुड़, पांढुर्णा, मुलताई सहित अमरावती के लोग होना बताया जा रहे हैं। इसके पहले भी इस रिसोर्ट में अनैतिक गतिविधि होने की सूचना मिलती रही है, इस बार पुलिस ने छापामार कारवाई की है। बताया जा रहा है कि यह पार्टी पहले महाराष्ट्र में होने वाली थी। लेकिन वहां बार और शराब परोसने को लेकर बने सख्त कानून के कारण इस पार्टी को एमपी बॉर्डर स्थित इस रिसोर्ट में किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!