---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

शहीद क्रांतिकारियों को आदिवासी और श्रमिक संगठन ने याद किया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

शाहपुर, बैतूल। पतौवापुरा शाहपुर (Patauvapura Shahpur) के शहीद स्मारक क्रांतिकारी जननायक सरदार गंजन सिंह चौपाल (Sardar Ganjan Singh Chaupal) में बिरसा मुंडा (Birsa Munda) बलिदान दिवस (Martyrdom Day), महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) जयंती व विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। कार्यक्रम में श्रमिक आदिवासी संगठन बैतूल (Betul) हरदा, किसान आदिवासी संगठन केसला तथा किसान मजदूर परिषद मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं व सर्व आदिवासी समाज संगठन शाहपुर, सार्वजनिक विकास मंच नगर परिषद शाहपुर के सदस्य मौजूद रहे। स्वतंत्रता सेनानी 1930 के आंदोलनकारी जननायक क्रांतिकारियों के याद में बिरसा मुंडा बलिदान दिवस एवं महाराणा प्रताप की जयंती में 40 गांव से ग्रामीणों की एक बैठक खेड़ापति मंदिर के देहलान में आयोजित हुई।

किसान आदिवासी संगठन केसला के कपिल ने बिरसा मुण्डा के बलिदान की गाथा एवं 1930 के बैतूल जिला के जननायक क्रांतिकारी में सरदार गंजनसिंह, सरदार विष्णुसिंह (Sardar Vishnu Singh), सरदार मोहकमसिंह (Sardar Mohkam Singh), शहीद रमको बाई (Shaheed Ramko Bai) के जीवन एवं कामों पर प्रकाश डाला। श्रमिक आदिवासी संगठन के राजेंद्र गढ़वाल (Rajendra Garhwal) ने गांव-गांव में संगठन को मजबूत करना एवं विश्व की भलाई के लिए पौधरोपण को उद्देश्य बनाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखना संगठन को मजबूत रखना एवं लोगों के जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष करने की प्रेरणादाई बातें बताये।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि हर व्यक्ति पांच पांच फलदार पौधे एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने वाले पौधों को लगाएगा और 3 साल तक उनकी बच्चों की तरह देखरेख करेगा। इस मौके पर बैतूल जिला के प्रसिद्ध श्री बालाजी भजन मंडल पचामा (पाढर) द्वारा शहीद क्रांतिकारियों, पर्यावरण एवं प्राकृतिक पूजा तथा शहीदों पर देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में लगाए पौधों पर तिलक एवं हल्दी कुमकुम लगाकर पौधों पर पीला वस्त्र (नाडा) बांधकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.