---Advertisement---

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद शनिवार को बीएचयू में राष्ट्रीय संगोष्ठी का करेंगे उद्घाटन

By
On:
Follow Us
पूर्व राष्ट्रपति का काफिला:फोटो बच्चा गुप्ता

वाराणसी, 20 सितंबर (हि.स.)। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। इसमें देशभर के 300 आयुर्वेदाचार्य शामिल होंगे और जैविक खेती, स्वदेशी गाय एवं पंचगव्य चिकित्सा पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

इसका आयोजन बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के आयुर्वेद संकाय एवं चिकित्सा विभाग और नागपुर के देवलापार स्थित गो-विज्ञान अनुसंधान केंद्र और नई दिल्ली के भारतीय गोवंश रक्षण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। इसमें स्वदेशी गाय, जैविक खेती और पंचगव्य चिकित्सा पर दो दिनों तक देशभर के करीब 300 आयुर्वेदाचार्य विस्तृत चर्चा करेंगे।

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद संगोष्ठी में शामिल होने के लिए शुक्रवार शाम को वाराणसी पहुंचे। उनका लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.