दो प्रमुख मांगें पूरी होने पर कर्मचारियों ने किया आभार

Post by: Rohit Nage

Employees expressed gratitude on fulfillment of two major demands

इटारसी। आयुध निर्माणी कर्मचारियों की मांगें पूरी होने पर आयुध निर्माणी कर्मचारी संघ द्वारा महासंघ भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ एवं वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया जा रहा है। कर्मचारियों के विभिन्न मांगों में से दो प्रमुख मांगों पर विचार करते हुए भारत सरकार ने सकारात्मक रूप दिखाते हुए कर्मचारियों के पक्ष में आदेश जारी किए हैं जिनमें ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारियों एवं भारत सरकार के सेवा निवृत्त कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

आयुध निर्माणियों के निगमीकरण के पश्चात आयुध कारखानों के कर्मचारियों के लिए सीएसडी (कैटीन) कार्ड के नवीनीकरण और पोर्टल पर कैप्चा दृश्यता में सुधार के लिए एवं रिटायरमेंट तक कैंटीन कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए, उसके लिए प्रयास किया जा रहा था जिसके संबंध में भारत सरकार द्वारा 5 वर्ष तक के लिए कैंटीन कार्ड बनाने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। जो कर्मचारी 30 जून एवं 31 दिसंबर को रिटायर्ड होते थे तो उन्हें 1 जुलाई और 1 जनवरी का इंक्रीमेंट नहीं मिलता था जिससे उन्हें जीवन पर्यंत पेंशन में एक इंक्रीमेंट का नुकसान होता था, इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा था, जिसके संबंध में भी भारत सरकार द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

यह दोनों मुद्दे कर्मचारीयों के हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। इस अवसर पर भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ जेसीएम तृतीय स्तरीय अमित बाजपेई, यूनियन के अध्यक्ष अतुल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र मेघवाल, उपाध्यक्ष सत्येंद्र शाक्य, महामंत्री कुलदीप चौधरी, सहसचिव दिनेश यादव, देवेंद्र चौधरी, जेसीएम सदस्य राजेश रोशन, सुखविंदर सिंह कार्यसमिति की ओर से कृष्णा शर्मा, योगेश पटेल, अनिल कुमार एवं ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों ने भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ फेडरेशन का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!