इटारसी। 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस है, इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व भी है। ऐसे में बाजार में अत्यधिक भीड़ और लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए रैली 13 अगस्त को निकाली जाएगी। यह निर्णय विश्व आदिवासी दिवस को लेकर हुई आदिवासी समाज की बैठक में लिया गया है।
वार्ड 3 एकलव्य कोचिंग संस्थान रानी दुर्गावती नगर इटारसी में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर रूपरेखा तैयार करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी। बैठक में निर्णय लिया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण दिन 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस है। सर्व सहमति से निर्णय लिया कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के साथ-साथ रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाना है।
सामाजिक लोगों को आने जाने में परेशानी होगी, इसी कारण विश्व आदिवासी दिवस को इस बार 13 अगस्त पर मनाने का निर्णय समाजिक साथियों की सहमति से लिया गया है। 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस होने के नाते इस दिन सामाजिक साथियों के साथ मिलकर रानी दुर्गावती तिराहा उद्घाटन करेंगे, रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके तिराहा की नींव रखी जायेगी। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने उपस्थित युवाओं ने अपने विचार रखे।
बैठक में नीतिराज ठाकुर, प्रेम ठाकुर, नर्मदाप्रसाद परते, लखन युवने, कैलाशचंद उईके, संतोष परनाने, पवन धुर्वे, भगवानदास सलाम, जितेंद्र युवने, वीर सलाम, कमलेश तुमराम, सचिन प्रधान, रुपेश परते, रुपेश तुमराम, आशीष उईके, जियालाल मर्सकोले, गणेश परते, नीलेश सिरसाम, विवेक युवने, राजा उईके, कार्तिक उईके, दिनेश उईके, आंसू उईके, सिब्बा उईके, कुन्नूलाल धुर्वे, सचिन मेहरा, पवन मर्सकोले, रजत मर्सकोले, राहुल प्रधान, आकाश कुशराम आदि उपस्थित थे।








