केसला। मीना वेयर हाउस में विधिवत पूजा पाठ कर मूंग खरीदी की शुरुआत की गई। राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी शुरू की है, जो 6 अगस्त तक चलेगी। इस बार सरकार ने मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8682 रुपये प्रति तय किया है।
इस दौरान केसला जनपद अध्यक्ष गंगाराम कलमे, जिला कार्यकारिणी सदस्य राम किशोर यादव, मंडल महामंत्री जगदीश बावरिया, कृषि आत्मा समिति अध्यक्ष निर्भय यादव, विधायक प्रतिनिधि तुलाराम यादव, रामअवतार सहित अधिकारी, कर्मचारी किसान मौजूद रहे।








