इटारसी। शहर में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। घने काले बादलों की वजह से कुछ देर के लिए शहर में अंधेरा छा गया। कुछ देर के बाद बूंदाबांदी शुरू हुई, जो देखते ही देखते बारिश में बदल गई। थोड़ी देर के लिए हुई बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ मौसम सुहाना हो गया।
पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। मंगलवार का दिन भी गर्म रहा। हालांकि, बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आयी है। मौसम विभाग ने पहले ही अगले कुछ घंटों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई थी। हालांकि, बारिश ज्यादा देर नहीं हुई, लेकिन आसमान पर छाय बादल अभी भी बारिश की संभावना बना रहे हैं।







