---Advertisement---

एमजीएम कॉलेज में अगले सत्र से एमबीए शुरू कराने का प्रस्ताव, 6 करोड़ रुपए से बनेगा ऑडिटोरियम

By
On:
Follow Us
  • विधायक डॉ शर्मा एवं जेबीएस अध्यक्ष डॉ नीरज जैन के प्रयास से कॉलेज को 6 करोड़ का ऑडिटोरियम

इटारसी। शासकीय एमजीएम कॉलेज में 6 करोड़ रुपए की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा और जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन के प्रयासों से शासन ने यह राशि स्वीकृत की है। अगले शैक्षणिक सत्र से एमबीए पाठ्यक्रम प्रारंभ करना भी प्रस्तावित है जिससे स्थानीय विद्यार्थियों को दूर शहर जाना नहीं पड़ेगा। यह जानकारी आज यहां एमजीएम कॉलेज की जन भागीदारी समिति की बैठक में दी गई।

बैठक में अन्य प्रस्तावों में टेंडर के माध्यम से कैंटीन प्रारंभ करना, वाणिज्य भवन में 20 कम्प्यूटर क्रय करना तथा आरओ वॉटर फिल्टर लगाना, बीबीए पाठ्यक्रम में सीटों की वृद्धि, कॉलेज परिसर का सौंदर्यीकरण शामिल है। महाविद्यालय में एईडीपी विषयों के संचालन भी जनभागीदारी की वित्तीय सहयोग से प्रस्तावित है। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, विधायक प्रतिनिधि अजुर्न भोला विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्य एवं जनभागीदारी समिति की सचिव डॉ राकेश मेहता ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर महाविद्यालय के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त किये उपलब्धियों का प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

जनभागीदारी समिति के प्रभारी प्राध्यापक डॉ अरविंद शर्मा ने महाविद्यालय के विकास एवं व्यय से संबंधित लेखा जोखा एवं प्रस्ताव प्रस्तुत किया। विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास ही जनभागीदारी समिति का लक्ष्य है एवं इस दिशा में सतत प्रयास जारी है। अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने प्रस्तुत किये प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए समिति का महाविद्यालय के विकास में अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।

बैठक के प्रारंभ में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ नीरज जैन के विशेष प्रयास से ऑडिटोरियम का निर्माण के लिए 6 करोड की राशि शासन द्वारा प्रदान किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया। इसकी डीपीआर की तैयारी कर दी गई है। इस उपलब्धि को प्राप्त करने में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मेहता एवं प्राध्यपक डॉ एम व्ही कनकराज के प्रयासों की भी सराहना की गई। बैठक में जनभागीदारी समिति के सदस्य, रानी बवेजा, मिनोती बनर्जी, सरोज उईके एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए। बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विनोद कृष्णा ने किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.