इटारसी। डोलरिया तहसील के डूडू गांव से आज एक महत्वपूर्ण वन्यजीव बचाव अभियान की सूचना मिली। गांव के निवासी प्रदीप बकोरिया ने जानकारी दी कि उनके घर के आंगन में बने शेड में रखे कंडे के ढेर के अंदर एक सांप घुस गया है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन में सर्पमित्र अभिजीत यादव, मोहित मेहरा और राजा पाल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
टीम ने कंडे के ढेर में छिपे हुए लगभग 4 फीट लंबे इंडियन ब्लैक कोबरा (विषैले) प्रजाति के सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद, सांप को वन परिक्षेत्र में एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।








