नर्मदापुरम। गुरूवार को नगरपालिका में होने वाली जनसुनवाई में आने वाली जनसमस्याओं का समाधान त्वरित होने लगा है। गुरूवार को नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा जनसुनवाई की गई थी। जिसमें वार्ड क्रमांक 31 में पुरानी पाइप लाइन से पेयजल सप्लाई हो रहा था जिसके कारण प्रेशर नहीं बनने से लोगों को घरों में पानी नहीं पहुंच रहा था।
नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा त्वरित पाइप लाइन डालने के निर्देश जारी किए गए थे। जिसके चलते आज सोमवार को वार्ड क्रमांक 31 वर्मा कालोनी के वाशिंदों के लिए पेयजल की नई पाइप लाइन डाली गई है। पार्षद नरेंद्र पटेल सहित वार्डवासियों ने पेयजल समस्या का समाधान हो जाने पर नपाध्यक्ष श्रीमती यादव का आभार माना है।









