इटारसी। आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते कल, 29 अगस्त 2025, शुक्रवार को बूढ़ी माता सब-स्टेशन से निकलने वाला 11 केवी मालवीयगंज फीडर बंद रहेगा। इस कारण शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, यह कटौती सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, यानी कुल डेढ़ घंटे के लिए होगी।
प्रभावित होने वाले क्षेत्र
इस बिजली कटौती से आशीर्वाद कालोनी, बूढ़ी माता मंदिर, सरस्वती स्कूल वाला क्षेत्र, आजाद पंजा चौराहा, डॉ. टिकरिया वाला क्षेत्र समेत अन्य इलाके प्रभावित होंगे।








