इटारसी। मस्जिद हुदा, नया यार्ड के मुस्लिम समाज ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय में मरीजों के बैठने के लिए एक बेंच प्रदान की। यह पहल जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में सद्भाव बनाए रखने के संदेश से प्रेरित है।
मस्जिद हुदा के सचिव शेख यूनुस ने बताया कि यह नेक कार्य नबी ए पाक के योम-ए-पैदाइश के पवित्र महीने की शुरुआत के उपलक्ष्य में किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 5 सितंबर को 1500वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
पंच फारुख ने बताया कि नबी ए पाक के संदेशों से प्रेरणा लेकर, जिसमें जरूरतमंदों की मदद करने और आपस में मिलजुल कर रहने की सीख दी गई है, मस्जिद हुदा कमेटी ने यह दान किया है। यह बेंच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आरके चौधरी की उपस्थिति में प्रदान की गई।
इस अवसर पर मस्जिद हुदा के आलिम एमडी आलम, सचिव शेख यूनुस, शेख नावेद, पंच शेख फारुख, रईस खान, सुभान शाह, सोहेल खान और अन्य सामाजिक लोग भी उपस्थित थे।








