नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साईं कृष्णा एस. थोटा (भापुसे), ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के साथ आज पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर सेठानी घाट का भ्रमण किया गया।
इस दौरान उन्होंने घाट पर लगाई गई ड्यूटी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण की दृष्टि से तैनात बल को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग देने एवं शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने घाट क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुचारू यातायात एवं समुचित व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही आगामी नवदुर्गा उत्सव एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एसडीओपी जितेंद्र पाठक एवं थाना प्रभारी कोतवाली कंचन सिंह ठाकुर साथ रहे।









