नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी, नर्मदापुरम जिले की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष और विधायक माननीय हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिला पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित घोषणा कर दी है।
यह सूची आज 26/09/2025 को जारी की गई।नई टीम में अनुभवी और युवा चेहरों को जगह देते हुए जिले की कार्यकारिणी को मजबूत किया गया है। घोषित सूची में कुल 19 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।
महत्वपूर्ण पद और पदाधिकारी
नई कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 6 मंत्रियों को शामिल किया गया है, जो संगठन के कार्यों को गति देंगे।
उपाध्यक्ष (6):
- गोपालदास दुदानी
- मुकेश सराठे
- श्रीमती अर्चना साहू
- निखलेश चतुर्वेदी
- राजेश गौर
- लोकेश तिवारी
महामंत्री (3):
- मुकेश मेना
- श्रीमती ज्योति चौरे
- कुंवर यादव
मंत्री (6):
- जितेन्द्र चौहान
- प्रांशु राणे
- श्रीमती रीता ठाकुर
- श्रीमती पुष्पा वर्मा
- गोविंद राय
- सम्राट तिवारी
अन्य प्रमुख पदाधिकारी
कोषाध्यक्ष संदीप जैन, सह-कोषाध्यक्ष दीपक अठोत्रा, कार्यालय मंत्रि प्रशांत दीक्षित, सह-कार्यालय मंत्री श्रीमती वंदना दुबे।
जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह नई टीम संगठन के लक्ष्यों को पूरा करने और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए पूरी लगन और निष्ठा के साथ कार्य करेगी।









